क्रिकेटर कैसे बनें? ये है भारतीय टीम में सिलेक्शन प्रोसेस

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

दोस्तों क्या आप क्रिकेटर कैसे बनें, पता करना चाह रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज आपको Cricketer Kaise Bane के बारे में यहां पर जानकारी दी जाएगी।

आप में से बहुत लोग क्रिकेट देखते होंगे और बहुत लोग क्रिकेट खेलने भी होंगे। ऐसे में आपके मन में जरूर ये सवाल आ रहा होगा कि, हम कैसे क्रिकेटर बन सकते हैं, कैसे हम आईपीएल में खेल सकते हैं और किस प्रकार से भारतीय टीम के लिए हम खेल पाएंगे। 

ऐसे में आपके मन में यही सवाल है, तब आपको यहां पर इसका सॉल्यूशन मिलने जा रहा है, जहां पर हम आपको क्रिकेटर कैसे बनें, से संबंधित कंप्लीट जानकारी देंगे। इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> एक्टर बनने की शुरुआत कैसे करें 

> इंजीनियर कैसे बन सकते हैं

Page Contents show

भारतीय क्रिकेट टीम में क्रिकेटर कैसे बनें?

क्रिकेटर कैसे बनें

यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि, किस प्रकार से आप क्रिकेटर बन सकते हैं। लेकिन एक बात जो हम आपको सजेस्ट करना चाहेंगे। वह यह कि, आप सिर्फ इस आर्टिकल को पढ़कर ही सीमित ना रहे। 

आप लगातार practice भी करें। इसके अलावा आपको अपनी पढ़ाई भी इस दौरान नहीं छोड़नी है, तो इसी बात को ध्यान में रख इस आर्टिकल की आप हेल्प ले सकते हैं। चलिए अब शुरू करते हैं।

क्रिकेट क्या है और क्रिकेटर किसे कहते हैं? 

क्रिकेट एक खेल का प्रकार है, जिसमें 11 खिलाड़ी खेलते हैं और जो खिलाड़ी क्रिकेट खेलता है, उसे क्रिकेटर कहा जाता है। क्रिकेट अलग-अलग प्रारूपों में खेला जाता है। यह T20, वनडे और टेस्ट आदि फॉर्मेट में खेला जाता है।

क्रिकेटर कितने प्रकार के होते हैं? 

आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि, क्रिकेटर के कितने प्रकार होते हैं। चलिए जानते हैं।

1. जिला स्तरीय क्रिकेटर: ऐसे क्रिकेटर जो जिला स्तर के तौर पर खेलते हैं, उन्हें जिला स्तरीय क्रिकेटर कहा जाता है। ये किसी एक पार्टिकुलर जिले को represent करते हैं।

2. राष्ट्रीय क्रिकेटर: ऐसे क्रिकेटर जो किसी राज्य से खेलते हैं, उन्हें राज्य क्रिकेटर कहा जाता है

 राज्य क्रिकेटर अफसर रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए नजर आते हैं।

3. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: ऐसे खिलाड़ी जो किसी देश का प्रतिनिधित्व कर क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी तीन फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं, जो T20, वनडे और टेस्ट का होता है।

ये भी पढ़ें –

> महिंद्रा कंपनी जॉब कांटेक्ट नंबर

> Meesho me job kaise paye online

क्रिकेटर बनने के लिए एलिजिबिलिटी और क्वालीफिकेशन क्राइटेरिया क्या है?

अगर आप क्रिकेटर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी प्रकार की eligibility नहीं रखी गई है। आप किसी भी राज्य, देश में रहते हो और आप कितने ही साल के हों, आप क्रिकेटर बनने की एलिजिबल हो जाते हैं। 

जहां तक बात है क्वालिफिकेशन की, तो यह भी किसी प्रकार से सेट नहीं की गई है। आप थोड़ा बहुत पढ़े लिखे हो, यह आपको ध्यान रखना है।

क्रिकेटर बनने के लिए क्या स्किल होनी जरूरी है? 

आपको क्रिकेटर के तौर पर कुछ स्किल्स का होना भी बेहद जरूरी होगा। इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

1.क्रिकेटिंग नॉलेज हो: यह सबसे मुख्य skill है कि, अगर कोई क्रिकेटर बनना चाहता है, तो उसे क्रिकेटिंग भाषा का ज्ञान हो। इसका मतलब  क्रिकेट में क्या-क्या फॉर्मेट रहते हैं, क्रिकेट के रूल क्या रहते हैं इत्यादि उन्हें पता हो।

2. इंग्लिश भाषा का ज्ञान: यह उतना जरूरी नहीं है कि, जो भी क्रिकेटर बनना चाहे, उसे इंग्लिश भाषा का ज्ञान हो। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलता है, तो वहां पर इंग्लिश की समझ होनी बेहद जरूरी हो जाती है। क्योंकि इंग्लिश भाषा में ही ज्यादा इंटरव्यू होते हैं। 

ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि, थोड़ा बहुत इंग्लिश आपको आती हो।

2. खेलने की सही technique: यह एक ऐसा खेल है, जहां पर अगर किसी खिलाड़ी की तकनीक अच्छी होती है, तो वह बड़ा क्रिकेटर बनता है, यानि वह बहुत सफल रहता है। इससे हम कह सकते है कि, आपके खेलने की तकनीक सही हो।

3. सिचुएशन के अकॉर्डिंग खेलना: क्रिकेटर सफल तभी होता है, जब वह सिचुएशन के अकॉर्डिंग खेलते हैं। इसका मतलब अगर कहीं पर टिककर खेलने की आवश्यकता है, तो खिलाड़ी को वह भी आना चाहिए।

इसके साथ ही अगर कहीं पर आतिशी पारी खेलने की आवश्यकता है, तो खिलाड़ी को तेज खेलने भी आना चाहिए। 

4. फिजिकल अच्छी फिटनेस हो: आपको अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देना है। अगर आप फिजिकली फिट रहेंगे, तो आप एक सफल क्रिकेटर तो बनेंगे ही, साथ ही आप एक लंबा क्रिकेट करियर खेल पाएंगे।

एक सफल क्रिकेटर कैसे बने? 20 साल के बाद क्रिकेटर कैसे बने?

चलिए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि, किस प्रकार से एक क्रिकेटिंग कैरियर आप शुरू कर पाएंगे और किस प्रकार से आप बेस्ट क्रिकेटर बन सकेंगे।

1. सही उम्र से खेलने करें शुरू 

आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि, किस समय से आपको खेलना है, यानी किस उम्र के बाद आपको क्रिकेट खेलना है, यह आपको जरूर ध्यान रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस उम्र से आप खेलना शुरू करेंगे, वह ऐसी उम्र होनी चाहिए, जहां पर आपको क्रिकेट की नॉलेज हो।

2. क्रिकेट के रूल और रेगुलेशन समझें 

जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे आपको यह भी करना है कि, जो भी क्रिकेट के rules हैं, उन्हें आपको समझना है। अगर आप क्रिकेट के रूल को समझ जाते हैं, तो फिर आप अच्छे से क्रिकेट करियर की शुरुआत कर पाएंगे।

3. क्रिकेट अकादमी को ज्वाइन करें 

अब आपको जिस शहर में आप रहते हैं, उस शहर के बेस्ट क्रिकेट अकादमी को आपको ज्वाइन करना है। क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करने से आप अपने खेल में निखार ला पाएंगे और साथ ही आपको बहुत कुछ वहां पर सीखने को मिलेगा। 

4. कोच करें हायर 

देखिए आप क्रिकेट अकादमी में भी क्रिकेट सीख सकते हैं, या फिर आप अपने लिए एक क्रिकेट कोच भी हायर कर सकते हैं। यह भी आपको क्रिकेट इंप्रूव करने और एक सफल क्रिकेटर बनने की शुरुआत के लिए इंपॉर्टेंट रहेगा।

5. अनेकों टूर्नामेंट में लें भाग 

जिस शहर में आप रहते हैं, उस शहर में जितने भी टूर्नामेंट होते हैं, सभी टूर्नामेंट में आपको कोशिश करनी है कि, आप भाग लें, जिससे कि आप लोगों को अपना खेल दिखा पाए और आपको पता लगा पाए कि, आपको कितना मेहनत और करनी जरूरी है।

स्कूली बच्चों के लिए टिप्स

अगर आप अभी स्कूल पढ़ रहे हैं और क्रिकेटर बनना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको स्कूल में जितने भी टूर्नामेंट होते हैं, स्कूल के टूर्नामेंट में आपको भाग लेना है। ऐसा कर आपको क्रिकेट की धीरे-धीरे समझ होनी शुरू हो जाएगी।

6. क्रिकेट का ट्रायल दें 

अब आपको ट्रायल देना है। बड़े-बड़े टूर्नामेंट के लिए ट्रायल होता है, तो आप जरूर अपना ट्रायल दें। हो सकता है कि, जिस tournament में आप खेल रहे हों, tournament से आपका नाम बन जाए।

7. अब पैसे कमाना करें शुरू 

जब आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बन जाते हैं, यदि जब आप ट्रायल देते हैं और किसी एक टीम के लिए आप सेलेक्ट हो जाते हैं, तो फिर आप अब पैसे कमाना शुरू कर पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम का खिलाड़ी कैसे बने? 

आपका सपना जरूर यह होगा कि, आपको भारतीय क्रिकेटर बनना है। लेकिन यह आसान नहीं है। इसके लिए आपको बेहतर परफॉर्मेंस तो करनी ही रहती है। 

इसके अतिरिक्त आपको अपनी फिटनेस भी मेंटेन करनी रहती है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के लिए अब Yo-Yo टेस्ट रहता है। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम में कैसे आप एंट्री प्राप्त कर सकते हैं।

1. डोमेस्टिक टूर्नामेंट में करें अच्छा प्रदर्शन 

जब आप राज्य के लिए खेलना शुरू करते हैं, तो भारत में तीन प्रकार के डोमेस्टिक टूर्नामेंट रहते हैं। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी शामिल रहती है, तो आपको डोमेस्टिक टूर्नामेंट में लगातार प्रदर्शन करता है।

2. हो सकता है आईपीएल में selection 

जब आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं, तो हो सकता है कि, आपको भारत की सबसे प्रसिद्ध लीग आईपीएल में खेलने का मौका मिल जाए। 

अब अगर आपको आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है, तो इसको आपको जाया नहीं करने देना होगा। आपको यहां पर भी अच्छा प्रदर्शन करना रहेगा।

3. होगा भारतीय टीम में सिलेक्शन 

अब आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर हो सकता है कि, आपका भारतीय टीम में सिलेक्शन हो जाए। भारतीय टीम में भी अलग-अलग age groups की टीम होती है जैसे Under-19, Under-23, भारत A और भारत की सीनियर टीम। 

अब यहां पर आपका सलेक्शन Under-19, Under-23, इत्यादि में हो सकता है और फिर धीरे आप भारतीय में टीम में भी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

आईपीएल में अपना करियर कैसे बनाएं?

अगर आप क्रिकेट खेलते हैं, तो आपने जरूर आईपीएल का नाम सुना होगा और हो सकता है कि, आप आईपीएल देखते भी हो। आपको यहां पर इस बारे में जरूर कंफ्यूजन हो रहा होगा कि, किस प्रकार से हम आईपीएल में अपना कैरियर बना सकते हैं। 

देखिए आईपीएल में जो भी टीम होती है, वह अपना कैंप लगाती है, जहां पर वे खिलाड़ियों को बुलाकर ट्रायल लेती है। सबसे पहले तो आपको यही खोजना है कि, कौन सी टीम कहां पर कैंप लगा रही है। 

अब जब यह खोज लेते हैं, तो आपको कैंप में जाना है और वहां पर आपको अपना ट्रायल देना है। अगर आप ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

हो सकता है कि, उस आईपीएल टीम के मैनेजमेंट को आपका खेल पसंद आ जाए और फिर वे ऑप्शन में आपको खरीद लें, तो इस प्रकार से आप आईपीएल में जगह बना सकते हैं।

राष्ट्रीय क्रिकेटर कैसे बनें? 

आपको शुरुआत जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय से ही करनी होती है, तो आपको राष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना है, चलिए जानते हैं।

राज्य क्रिकेट में अलग-अलग age groups के लिए ट्रायल होते रहते हैं। जैसे Under- 15, Under-19, Under- 23 इत्यादि, तो आप ऐसे ट्रायल में भाग ले सकते हैं और उसके बाद आपका राष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन हो जाएगा। धीरे-धीरे करके आप राज्य की सीनियर टीम में भी जगह बना पाएंगे।

बिना एकेडमी के क्रिकेटर कैसे बने?

आप बिना अकादमी के भी क्रिकेटर बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी, साथ ही अगर आप एकेडमी नहीं जा पा रहे हैं, तो आप जरूर एक क्रिकेट कोच हायर कर लें।

क्रिकेटर के तौर पर कितना पैसा कमाया जा सकता है? 

अब जानते हैं कि, अगर आप भी क्रिकेटर बनते हैं, तो आप कितने पैसे कमा सकते हैं। देखिए अगर आप राज्य टीम के लिए खेलते हैं तो अलग-अलग फॉर्मैट्स के लिए अलग-अलग सैलरी मिलती है। 

यह सैलरी लाखों रुपए में होती है। इसके अतिरिक्त अगर आप इंटरनेट क्रिकेटर बनते हैं, तो आपको फिर अनलिमिटेड पैसा कमाने को मिलता है।

क्रिकेटर बनने के क्या एडवांटेज है?

अगर आप एक सक्सेसफुल क्रिकेटर बनते हैं, यानी आप अगर देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं, तो इसके आपको ढेर सारे एडवांटेज देखने को मिलते हैं। 

पहला तो यही है कि, आपको अच्छी खासी सैलरी देखने को मिलती है। आप अच्छा खासा पैसा यहां पर कमा सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो सोशल मीडिया पर भी आप फेमस हो जाते हैं। 

सोशल मीडिया पर फेमस होने से आपको paid promotion, ads वहां पर करने को मिल जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग इवेंट्स में आपको गेस्ट की तौर पर भी बुलाया जाएगा।

Also Read-

> आरटीओ में जॉब कैसे पाए

> भेल कंपनी जॉब

> Flipkart me job kaise paye contact number 

> Zomato मे काम कैसे करे

FAQ: क्रिकेटर कैसे बनें से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल 

मैं क्रिकेटर कैसे बन सकता हूं?

अगर आपको क्रिकेट की नॉलेज है, क्रिकेट के रूल अगर आपको पता है, तो धीरे-धीरे प्रैक्टिस कर आप क्रिकेटर बन सकते हैं।

क्रिकेटर बनने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

इसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि, आपको सबसे पहले तो मेहनत करनी है और अपनी फिटनेस को आपको मेंटेन करना है,साथ ही आपको रेगुलर प्रैक्टिस करनी है।

क्या मैं भारतीय टीम के लिए खेल सकता हूं?

जी हां अगर आप अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं और आपकी किस्मत भी अच्छी रहती है, तो हो सकता है कि, आप भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू करें।

सलाह 

इस आर्टिकल में हमने आपको क्रिकेटर कैसे बनें के बारे में बताया। ऐसे में आप में से भी अगर कोई क्रिकेटर बनना चाह रहा है, तो इस आर्टिकल की हेल्प आप ले सकते हैं और स्टेप बाय स्टेप गाइडेंस के साथ आप क्रिकेटर बन सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।