लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब? बेस्ट जॉब देगी 15k/ महीना

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

क्या आप जानना चाहते हैं कि, लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है, तब इस आर्टिकल में आपको आज Ladkiyon Ke Liye Sabse Achchi Job जानने को मिलेगा।

अक्सर जब लड़की कोई जॉब करने की सोचती है, तो ऐसे में किस प्रकार की जॉब वह करें, यह सोचने में उनका ढेर सारा समय बर्बाद चल जाता है।

अब ऐसे भी होता यह है कि, अगर उन्हें फिर भी नहीं समझ आता है कि, किस प्रकार की जब उन्हें करनी चाहिए। फिर वह अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं।

इसी मुद्दे को आज हम यहां पर दूर करने आए हैं, यानी आज हम लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब क्या है, इस बारे में आपके साथ बातचीत करेंगे और आपके साथ सबसे अच्छी जॉब शेयर करेंगे। इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> दिल्ली में नौकरी चाहिए

> आरबीआई में जॉब कैसे मिलती है

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी नौकरी कौन सी है?

लड़कियों के लिए बेस्ट जॉब

आप अगर एक लड़की है और जॉब करने की अगर आप सोच रही हैं, तब यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। यहां पर हम सबसे अच्छी सरकारी जॉब, सबसे अच्छी प्राइवेट जॉब इत्यादि के बारे में आपको जानकारी देंगे। चलिए अब बिना किसी देरी के आगे बढ़ते हैं।

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब क्या है? लडकियों के लिए जॉब

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब को हमने इस आर्टिकल में तीन भागों में categorise किया है। हम आपको लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट सरकारी जॉब कौन सी है, के बारे में बताएंगे।

आपको प्राइवेट जॉब कौन सी कर सकते हैं, यह बताएंगे। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन जॉब आप क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी यहां पर हम आपको देंगे।

सरकारी जॉब करने के लिए यह जॉब कर सकते हैं अक्सर सरकारी जॉब करने का सपना सभी का होता है। ऐसे में लड़कियां क्या-क्या सरकारी जॉब कर सकती है, इस बारे में नीचे बताया गया है।

1. टीचिंग

ढेर सारी लड़कियां टीचर बनना चाहती है और आप अगर सरकारी टीचर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सीटीईटी, यूपीटीईटी और सुपर टीईटी के एग्जाम को क्लियर करना होता है। यह हर साल आयोजित किए जाते हैं।

आप अगर BEd कर चुके हैं, तब आप इस प्रकार के एग्जाम में शामिल हो सकते हैं और फिर आप अच्छे से प्रिपरेशन कर सरकारी टीचर बन सकते हैं।

2. यूपीएससी

यह सबसे hard paper में से एक मानी जाती है। लेकिन आप अगर इसे क्लियर करते हैं, तो फिर आपकी लाइफ सेट हो जाती है।

आप अगर इस बनना चाहते हैं, तो यूपीएससी की परीक्षा को पास करनी होगी। IAS बनने के बाद आप को डीएम के रूप में भी नियुक्त किया जाता है।

3. डिफेंस

यह एक ऐसा एरिया है, जहां पर अक्सर लड़के ही जॉब ढूंढते हैं। लेकिन लड़कियां भी डिफेंस में अब जॉब कर सकती है। लड़कियां एयर फोर्स में जॉब कर सकती है। इसके अलावा लड़कियों को अब आर्मी और Navy में भी जॉब करने की ऑफर आते है।

यहां पर एक अच्छी बात यह देखने को मिलती है कि लड़कियों को ढेर सारी चीजों में छूट मिल जाती है। जैसे age relaxation उनको मिल जाता है। इसके अतिरिक्त और भी कई चीजें जैसे फिजिकल, मेडिकल इत्यादि में भी उनको ढेर सारी छूट मिल जाती है।

4. बैंक में क्लर्क और पीओ

सरकारी बैंक में आप क्लर्क और पीओ की जॉब कर सकते हैं। आप आईबीपीएस क्लर्क या आईबीपीएस पीओ की जॉब कर सकते हैं, या फिर एसबीआई के क्लर्क और एसबीआई PO की नौकरी भी आप कर सकते हैं।

आपको इसके लिए दो पेपर clear करने होते हैं। पहले pre exam और दूसरा mains exam। इसके बाद आपका इंटरव्यू होता है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

आपकी उम्र अगर 28 साल से कम है, तब आप एसबीआई या फिर आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर वैकेंसी के बारे में पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

> जिओ जॉब वेकेंसी 2024

> Post Office में job प्राप्त करें

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी प्राइवेट नौकरी? लड़कियों के लिए प्राइवेट जॉब

गर्ल्स के लिए सबसे बेस्ट प्राइवेट जॉब की लिस्ट भी हमने नीचे बनाई है। इसके बाद हमने आपको उन जॉब के बारे में विस्तार से बताया भी है।

  • टीचिंग
  • पत्रकारिता
  • काउंसलर
  • मेकअप आर्टिस्ट
  • एयर होस्टेस
  • वकील
  • फैशन डिजाइनर

1. टीचिंग

प्राइवेट स्कूल में आप आसानी से टीचिंग की जॉब कर सकते हैं। जैसा कि सरकारी स्कूल में टीचिंग करने के लिए आपको ढेर सारे एग्जाम क्लियर करने होते हैं। लेकिन प्राइवेट स्कूलों में ऐसा नहीं देखने को मिलता है।

कुछ प्राइवेट स्कूल में अगर कोई post graduated भी है, तो भी उन्हें जॉब पर रख लिया जाता है और इसके लिए अच्छी अच्छी सैलरी भी उनको मिल जाती है।

2. पत्रकारिता

अगर आपके अंदर confidence है और आप अच्छी श्रोता भी है, तब आप पत्रकारिता की जॉब कर सकते हैं। यह एक अच्छी जॉब के रूप में मानी जाती है, साथ ही respected जॉब यह होती है।

इसके लिए आपको पत्रकारिता का कोर्स करना होता है। कोर्स करने के पश्चात फिर आप किसी भी मीडिया हाउस में जॉब कर सकते हैं, या फिर publishing company में भी फिर आप पत्रकारिता की जॉब कर सकते हैं।

3. काउंसलर

जैसा की लड़कियां और महिलाएं बड़ी careful होती है। वह जल्दी से दूसरों की भावनाएं समझ जाती है। इसलिए यह महिलाओं के लिए अच्छी जॉब होती है।

आप अगर अच्छी श्रोता है और आप दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं, तब काउंसलर की जॉब आप कर सकते हैं। काउंसलर एक चिकित्सा का ही काम करता है।

अगर किसी को समझ नहीं आ रहा है कि, उसे करियर में क्या करना चाहिए, या फिर अन्य फील्ड में अगर कोई परेशान है, तब काउंसलर की हेल्प उनके द्वारा ली जाती है। आप अलग-अलग एरिया में काउंसलर की जॉब के लिए सर्च कर सकते हैं।

4. मेकअप आर्टिस्ट

लड़कियों को मेकअप करने की तो आदत होती ही है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि, आप मेकअप करके पैसा कमाए, तब मेकअप आर्टिस्ट आप आसानी से बन सकते हैं।

आपको इसके लिए सबसे पहले किसी भी मेकअप आर्टिस्ट से training लेनी होगी और इसके बाद अगर आप किसी गांव में रहते हैं, या किसी एरिया में आप रहते हैं, तो किसी भी फंक्शन जैसे शादी ब्याह, बर्थडे इत्यादि में मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया जाता है।

यह एक ऐसी जॉब है, जो आप परमानेंट आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि हर जगह पर मेकअप आर्टिस्ट की मांग रहती है।

लडकियों के लिए सबसे बेस्ट अन्य बेस्ट प्राइवेट जॉब?

5. एयर होस्टेस

अगर कोई लड़की देखने में सुंदर है। यहां पर सुन्दर का मतलब खुबसूरती से नहीं हैं, यह हमको clear कर देना चाहिए। यहां पर सुंदर का मतलब personality से हैं।

आपकी अगर personality अच्छी है, साथ ही किसी लड़की की कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी है, तब एयर होस्टेस की जॉब उनके लिए बनी है। 12th पास अगर आप है तब आप यह जॉब कर सकते हैं।

एयर होस्टेस की जॉब भी समय-समय पर निकलते रहती है, जिसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं और फिर आप एयर होस्टेस बन अच्छी खासी सैलरी भी प्राप्त करेंगे।

6. वकील

लड़कियों को वकील बनने का भी शौक होता है। अगर आपको लगता है कि, आप किसी भी case को संभाल सकती है, तब वकील की जॉब आप कर सकते हैं। इसके लिए आपको law की डिग्री हासिल करनी होगी।

इसके बाद फिर आपको इसके लिए ट्रेनिंग भी लेनी होती है।

7. फैशन डिजाइनर

फैशन डिजाइनर का काम भी लड़कियों के लिए सबसे अच्छा काम माना जाता है। अगर कोई लड़की, जिसे कपड़े और ज्वेलरी की अच्छी खासी समझ है, तब उनके लिए यह जॉब आसान हो जाती है।

यहां पर एक बात का खास ध्यान रखा जाता है। वह यह कि, अगर कोई लड़की colour combination के बारे में अच्छे से समझती है, तो उनके लिए यह जॉब और भी आसान लगने लगती है।

आप इसके लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं और फैशन डिजाइनर की जॉब कर सकते हैं।

लडकियों के लिए सबसे बढ़िया जॉब ऑनलाइन?

आप अगर चाहते हैं कि, घर बैठे आप जॉब करें और अच्छे खासे पैसे कमाएं, तो कौन-कौन सी जॉब आप कर सकते हैं, चलिए जानते हैं।

1. कंटेंट राइटिंग कर

आप अगर किसी कंटेंट में अच्छी खासी राइटिंग कर लेते हैं, तब कंटेंट राइटर की जॉब आप कर सकते हैं। ढेर सारे क्रिएटर को कंटेंट राइटर की आवश्यकता रहती है।

ऐसे में आप इस हॉबी को बरकरार रख कंटेंट राइटर बन सकते हैं। अब बात आती है कि, यह जॉब ढूंढे कहां से, तो naukri.com और indeed.com इत्यादि से आप जॉब ढूंढ सकते हैं, या फिर फेसबुक की हेल्प भी आप ले सकते हैं।

2. यूट्यूब के द्वारा

यह बहुत आम हो गया है कि, लोग अब यूट्यूब पर ही अपना कैरियर शुरू कर रहे हैं। इसमें कुछ लोग सक्सेस भी हो जाते हैं और कुछ लोग inconsistency के कारण उतने सक्सेसफुल नहीं हो पाते हैं।

लेकिन आप को अगर लगता है कि, किसी एक टॉपिक में आप वीडियो बना सकते हैं और regularly आप वीडियो बना सकते हैं, तब इस फील्ड में आप आ सकते हैं।

लड़कियों को अक्सर कुकिंग करने का शौक होता है, मेकअप करने का शौक होता है, मेहंदी लगाने का शौक होता है, ड्रॉइंग करने का शौक होता है, तो वह इस शौक को यूट्यूब पर दिखा सकते हैं और फिर अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं।

3. ब्लॉगिंग के द्वारा

ब्लॉगिंग एक ऐसा जरिया है, जो आपके लिए एक पैसे कमाने का अच्छा सोर्स हो सकता है। जी हां, ब्लागिंग में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है।

आपको जिस भी टॉपिक में इंटरेस्ट है, उस टॉपिक में अगर आपको लिखना है, तब आप ब्लॉगिंग की हेल्प ले सकते है। Blogspot.com की आप इसके लिए हेल्प ले सकते हैं, या फिर आप खुद की भी एक वेबसाइट शुरू कर सकते हैं।

फिर आप वहां पर ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते हैं। अब बात आती है कि, हम इस से पैसे कैसे कमाए, तो आपको सबसे पहले जिस भी प्लेटफार्म पर आप आर्टिकल लिख रहे हैं, उसके लिए गूगल ऐडसेंस पर आपको अप्लाई करना होगा।

इसके बाद आपको अगर अप्रूवल मिल जाता है, तो आप फिर गूगल ऐडसेंस के ऐड्स को अपनी वेबसाइट में पेस्ट कर सकते हैं। फिर इसके बाद जब कोई भी विजिटर आपके कंटेंट को पढ़ेगा, तो अगर वह आपके ads पर क्लिक करते हैं, तो इससे आपका रिवेन्यू जनरेट होगा।

Also Read-

> Canada me job kaise paye 2024

> यूएस में जॉब कैसे पाए

> ब्लॉक में नौकरी चाहिए

> शॉपिंग मॉल में जॉब कैसे पाए

FAQ: लडकियों के लिए सबसे अच्छी जॉब से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है?

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब तो उनके ऊपर ही डिपेंड करती है कि, उनको किस प्रकार की जॉब करनी है। क्योंकि अलग-अलग लोगों की अलग-अलग प्रेफरेंस होती है।

क्या प्राइवेट जॉब करना सरकारी जॉब करने से बेहतर है?

आप अगर प्राइवेट जॉब कर रहे हैं और आपके पास स्किल है, तब यह आपके लिए अच्छी जॉब हो सकती है। क्योंकि प्राइवेट जॉब में आप अपनी skill की बदौलत बहुत ही जल्दी सक्सेसफुल हो सकते हैं। लेकिन सरकारी जॉब में ऐसा नहीं होता है। एक फिक्स टाइम के बाद आपकी सैलरी बढ़ती है।

क्या online job करना बेहतर होता है?

जी हां, यह बेहतर तभी होगा, जब आपके पास स्किल होगी। जैसा कि हमने बताया, youtube पर आप अपनी journey शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा content writing की जॉब भी आप कर सकते हैं। ऐसे में आप अगर बेहतर स्किल के साथ यह सब काम करते हैं, तो आपके पास अच्छा मौका होगा कि, आप जल्दी successful हो जाएं।

सलाह

इस आर्टिकल में हमने आपको लडकियों के लिए सबसे अच्छी जॉब के बारे में बताया है। यहां पर हमने गर्ल्स के लिए सबसे बेस्ट सरकारी जॉब, सबसे अच्छी private जॉब और सबसे बेस्ट ऑनलाइन जॉब्स के बारे में आपको बताया हैं।

ऐसे में आप एक लड़की हैं, या फिर आपके परिवार में जो भी लड़की हैं, उनको इन जॉब के बारे में बता सकते हैं। उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक्स के लिए हमारे साथ बने रहें।