एनजीओ में जॉब कैसे पाएं? ये कोर्स करने पर मिल रही नौकरी

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

क्या आप एनजीओ में जॉब करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज हम आपको बताएंगे कि, आप किस प्रकार से NGO Me Job कर सकते हैं।

ढेर सारे लोगों को समाज सेवा का बहुत शौक रहता है। लेकिन इसमें सभी लोग सफल नहीं हो पाते हैं। एक समय था, जब समाज सेवा राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल की जाती थी।

ऐसे में वे लोग यहां पर पीछे रह जाते थे, जो ईमानदार होते थे। लेकिन अब ईमानदार लोग आसानी से एनजीओ में job प्राप्त कर सकते हैं।

जी हां, आप भी अगर चाहते हैं कि, NGO को आप ज्वाइन करें और आप फिर लोगों की हेल्प करें, तब इस आर्टिकल से आपको यही सीखने को मिलेगा कि, आप किस प्रकार से NGO में जॉब कर पाएंगे।

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढें –

> CBI में जॉब चाहिए

> बिजली विभाग में नौकरी कैसे मिलेगी 

Page Contents show

एनजीओ में नौकरी कैसे मिलती है?

एनजीओ में जॉब कैसे पाएं

दोस्तों हम इस आर्टिकल में आपको NGO के बारे में complete information देंगे, यानी एनजीओ क्या है, NGO में जॉब करने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी जरूरी है, साथ ही NGO के होने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं इत्यादि। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण आर्टिकल आपके लिए रहने वाला है। चलिए अब शुरू करते हैं।

Ngo क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

यह एक नॉन गवर्नमेंट संस्थान होता है, यानी इसे हम प्राइवेट सेक्टर भी कह सकते हैं। हालांकि कुछ NGO’s सरकारी भी होते हैं।

ये अकसर बिजनेस करने वाले द्वारा चलाया जाता है। ऐसे लोग जो अच्छा खासा पैसा कमाते हैं, वह एक एनजीओ या इसे कहीं पर ट्रस्ट भी कहा जाता है, बनाते हैं।

इसका उद्देश्य एक ही होता है। वह यह कि, असहाय लोगों की हेल्प करना, यानी ऐसे लोग जो बेसहारा हो चुके हैं,एनजीओ द्वारा उनकी हेल्प की जाती है जैसे पढ़ाई के लिए लोगों को सहारा दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त रहना, खाना इत्यादि के लिए भी NGO’s बनाए जाते हैं।

किस तरह से एनजीओ में चुन सकते हैं लोग अपना करियर

एनजीओ के अलग-अलग फील्ड में आप अपना कैरियर चुन सकते हैं। बात करें कि कौन-कौन से फील्ड इसमें आते हैं, तो महिला समस्या, स्वास्थ्य, सामाजिक, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और संस्कृति के साथ-साथ बाल विकास मानव अधिकार इत्यादि फील्ड इसमें शामिल हैं, जिनमें से आप अपना फील्ड सेलेक्ट कर सकते हैं।

भारत में NGO’s की संख्या कितनी है?

एनजीओ की संख्या की बात करें, तो भारत में कुल 14000 की संख्या में यह पहुंच चुका है। इसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में ही बढ़ोतरी देखने को मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में 53% की संख्या में NGO खुले हुए हैं।

इसके अतिरिक्त बचे हुए NGO हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट (17%), सोशल जस्टिस एंपावरमेंट (10%) और हेल्थ केयर एंड फैमिली सेक्टर (6%) आदि जगह मौजूद है।

ये भी पढें –

> पतंजलि जॉब कांटेक्ट नंबर कैसे मिलेगा

> प्राइवेट कंपनी में नौकरी चाहिए

एनजीओ में कैसे प्राप्त कर सकते हैं job?

NGO में अगर आप जॉब करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया से गुजरना होगा। यहां पर आपका entrance exam के जरिए सेलेक्शन किया जाता है। बात करें कि, एंट्रेंस एग्जाम में क्या-क्या शामिल होता है, तो इसमें सबसे पहले आपकी लिखित परीक्षा होती है।

उसके बाद group discussion आयोजित किया जाता है, तो पर्सनल इंटरव्यू भी इसके बाद यहां पर होता है। इसके बाद एक merit list बनती है, जिसमें अगर आपका नाम आता है, तो आप सेलेक्ट हो जाएंगे।

इस खास वजह से होता है रिटन एक्जाम

एनजीओ में सिलेक्शन के लिए written exam का बहुत बड़ा महत्व रहता है। रिटन एग्जाम इसीलिए होता है, जिससे कि पता लग सके, जो भी candidates NGO में जॉब करना चाह रहा है, वह समाज सेवा की प्रति कितना जागरुक है।

ऐसा इसलिए क्योंकि समाज सेवा में जागरूक होने पर ही कोई कैंडिडेट रिटन एग्जाम में पास हो पाएगा।

NGO में जॉब पाने के लिए क्या है पत्रताये?

NGO में जॉब करने के लिए कुछ पत्रताएं भी तय की गई है, जो नीचे बताए गए हैं।

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • आवेदक को सोशल वर्क का एक्सपीरियंस हो।
  • आवेदक की उम्र 21 साल से 35 वर्ष के बीच हो।
  • आवेदक ने सोशल वर्क में डिग्री हासिल की हो।

एनजीओ में जॉब प्राप्त करने के लिए जरूरी योग्यताएं? NGO jobs for 12th Pass

NGO में जॉब प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं भी तय की गई है। इसमें जो भी आवेदक आवेदन करता है, उसे मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास में 50% से अधिक मार्क्स मिले हो।

इसके अलावा अपने कुछ यूजीपीजी कोर्स भी किया हो। इसमें Master of social work, bachelor of social work, Diploma in NGO management, certificate Course in NGO management इत्यादि शामिल है।

आप इनमें से कोई भी कोर्स करते हैं, तब आप NGO में जॉब करने के लिए एप्लीकेबल है।

Ngo का course किन संस्थाओं से कर सकते है?

जैसे कि हमने आपको बताया कि, आपको कुछ कोर्स करने रहेंगे, तब जाकर आप NGO में जॉब कर सकते हैं, तो आप यूजीपीजी कोर्स किन संस्थानों से कर सकते हैं, उन प्रमुख संस्थान की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • लखनऊ विश्वविद्यालय (लखनऊ)
  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा)
  • काशी विद्यापीठ (वाराणसी)
  • दिल्ली विश्वविद्यालय (दिल्ली)
  • टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (मुंबई)
  • राजस्थान विद्यापीठ (उदयपुर)
  • पंजाब विश्वविद्यालय (पटियाला)
  • भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (गुजरात)

Ngo में जॉब करने के लिए क्या हैं जरूरी स्किल्स?

आपके पास कुछ जरूरी skills भी होनी जरूरी है, जिनके बलबूते आप NGO में जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

1. समाज सेवा की हो जानकारी

आपने अगर समाज सेवा की है, तो आपको यहां पर priority दी जाती है, यानी की समाज सेवा अपने की हो और इसमें अपने अनुभव प्राप्त किया हो।

2. कम्युनिकेशन स्किल अच्छी हो

जैसा कि आप सोशल वर्क कर रहे हैं। ऐसे में आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी जरूरी है। कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होने पर आप आसानी से किसी के साथ भी कम्युनिकेट कर पाएंगे।

3. स्थानीय भाषा का हो ज्ञान

आपको हिंदी भाषा और इंग्लिश भाषा का ज्ञान तो होना आवश्यक ही है। इसके अतिरिक्त स्थानीय भाषा का आपको अगर ज्ञान है, तब आपके लिए यह plus point रहेगा।

किन-किन पदों पर मिलती है एनजीओ में नौकरी? Ngo में कौन कौन से पद होते है?

एनजीओ में आसानी से आप जब प्राप्त कर सकते हैं। बात करें कि, किन-किन पदों में NGO को आप ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसे में कुछ संस्थान में आपको कम्युनिटी सर्विस प्रोवाइडर, एनजीओ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, NGO हुमन रिसोर्स, फाइनेंस मैनेजर, NGO मैनेजर की पोस्ट देखने को मिलती है।

NGO में कौन-कौन से पद शामिल रहते हैं?

NGO ढेर सारे लोगों की सेवाओं की बदौलत आगे बढ़ता है। इसमें कुछ पद भी शामिल रहते हैं, तो एनजीओ में किस-किस प्रकार की पद शामिल रहते हैं, उसकी लिस्ट नीचे बनाई गई है।

  • अध्यक्ष
  • उपाध्यक्ष
  • सचिव
  • सलाहकार
  • कार्यकर्ता

एनजीओ किस तरह से जॉइन करें? 

जैसा कि, हमने आपसे कहा, NGO ज्वाइन करने के लिए आपको एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि अगर आपके आसपास कोई एनजीओ है और आप उस NGO को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको उसे एनजीओ के ऑफिस में जाना होगा।

वहां पर आपको एक फॉर्म भरने को कहा जाएगा। यूं कह लीजिए कि, आपको वहां पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको किस purpose से NGO ज्वाइन करना है, यह वहां पर मेंशन करना होता है।

यह सब करने के पश्चात आप NGO ज्वाइन कर सकते हैं।

एनजीओ में जॉब कैसे ढूंढे?

NGO में जॉब ढूंढने के लिए आप जॉब वेबसाइट, या कहें कि, जॉब पोर्टल की हेल्प ले सकते हैं। जैसे naukri.com, indeed.com linkedin.com इत्यादि। अब जब आप वहां पर जाएंगे, तो आपको search bar में NGO जॉब्स लिखकर जिस एरिया में आप जॉब करना चाह रहे हैं, वह लिखना होगा।

उदाहरण के लिए अगर हम दिल्ली में NGO की जॉब ढूंढ रहे हैं, तो हमें वहां पर NGO jobs in Delhi लिखकर सर्च करना होगा और यह करने के बाद जो भी जॉब वहां पर अवेलेबल होगी, वह आपको देखने को मिल जाएगी।

उसके बारे में फिर आप डिस्क्रिप्शन पढ़ सकते हैं और डिस्क्रिप्शन पढ़ने के बाद आप फिर अप्लाई भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

किन एनजीओ को ज्वाइन कर सकते हैं?

नीचे हमने कुछ मुख्य NGO संस्थान की लिस्ट दी है, जहां पर अच्छे से सैलरी पैकेज के साथ आप जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट, एड्स अवेयरनेस प्रोजेक्ट, चाइल्ड एब्यूज प्रिवेंशन कमेटी,

NGO में काम करने वालों की salary कितनी होती है?

यह depend करता है कि, किस एरिया के एनजीओ को ज्वाइन कर रहे हैं। यदि अगर आप किसी शहर के NGO’s को ज्वाइन करेंगे, तो वहां पर आपको अच्छा सैलरी पैकेज देखने को मिलेगा।

वहीं अगर आप किसी गांव में NGO’s ज्वाइन करेंगे, तो वहां पर आपको थोड़ी कम सैलरी मिल पाएगी। वैसे आप ₹10000 से ₹20000 तक की सैलरी हर एक एनजीओ में प्राप्त कर सकते हैं और फिर इसके बाद आपके एक्सपीरियंस और फिर साल बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सैलरी भी बढ़ेगी।

Ngo के फायदे के क्या हैं? एनजीओ के फायदे

जब किसी जगह NGO बनती है। ऐसे में क्या-क्या फायदे NGO से होते हैं, चलिए जानते हैं।

1. बेसहारा लोगों को मिलता है सहारा: जो भी लोग बेसहारे होते हैं, यानी जिनका अपना कोई नहीं होता है और जो पढ़ाई, खाने, रहने, पीने इत्यादि के लिए भटक रहे होते हैं। ऐसे लोगों को एनजीओ का सहारा मिल जाता है।

2. मुनाफा के लिए नहीं होता है काम: एनजीओ में मुनाफे के लिए किसी भी प्रकार का काम नहीं होता है। सब अपनी ओर से प्रयास रत रहते हैं, तो यह भी एक अच्छा एडवांटेज है।

3.वर्कर को सोशल वर्क का हो जाता है अनुभव: जो भी वर्कर NGO’s ज्वाइन करते हैं, उन वर्कर को सोशल वर्क का अनुभव हो जाता है। यह एनजीओ के लिए भी फायदेमंद रहता है, तो कर्मचारी के लिए भी यह अच्छा रहता है।

एनजीओ में जॉब करने के क्या फायदे हैं?

NGO में अगर आप जॉब करते हैं, तो आपको कुछ फायदे NGO में जॉब करने के हो जाते हैं। पहली बात सैलरी पैकेज आपको अच्छा मिल जाता है और फिर आपके एक्सपीरियंस के साथ-साथ यह सैलरी बढ़ाते रहती है।

इसके अतिरिक्त जैसा कि आप हजारों बेसहारा लोगों की हेल्प कर रहे हैं, तो उनकी दुआ भी आपके काम आती है और सरकार NGO से किसी भी तरह का टैक्स नहीं लेती है। देखा जाए, तो NGO सरकार से पूरी तरह non connected कनेक्ट रहते हैं।

क्या हम खुद का भी NGO बना सकते हैं?

आपके मन में जरूर सवाल आ रहा होगा कि, क्या हम खुद का भी एक एनजीओ बना सकते हैं, जिससे कि हम भी समाज सेवा कर सके। जी हां, आप NGO बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको ढेर सारी प्रक्रिया से होते हुए गुजरना होता है।

आपको सबसे पहले trust act के अनुसार अपने एनजीओ का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और किस उद्देश्य से आप NGO खोलना चाह रहे हैं, या बनाना चाह रहे हैं, यह आपके वहां पर बताना होता है।

इसके अतिरिक्त जो भी NGO आप बना रहे हैं, वह सभी समयाओं से मुक्त हो, यानी जमीन आपके नाम की हो। इसके अतिरिक्त जो भी मेंबर आपको ज्वाइन कर रहे हैं, वह किसी गलत काम में युक्त नहीं पी गए हो।

यह सब क्लियर होने के बाद आपको ngo बनाने की परमिशन मिलती है।

Also Read-

> Airport में जॉब कैसे पाए

> अनपढ़ के लिए नौकरी

> Security गार्ड की नौकरी कैसे ढूंढे 

> LIC me Job Kaise Paye

FAQ: एनजीओ में जॉब कैसे पाएं से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल

एनजीओ में कैसे जॉब मिलती है?

NGO में जॉब करने के लिए आपको सबसे पहले की मान्यता प्राप्त कॉलेज से यूजीपीजी कोर्स करना होता है और उसके बाद फिर एंट्रेंस एग्जाम के जरिए आप NGO को ज्वाइन कर सकते हैं।

NGO में सैलरी कितनी होती है?

एनजीओ में सैलरी की बात करें, तो यह किसी भी कर्मचारी की योग्यताओं पर भी निर्भर रहती है। टॉप लेवल के एनजीओ में अच्छी खासी सैलरी मिल जाती है, जहां पर 20 हजार रुपए से 25000 रुपए तक की सैलरी वे प्राप्त करते हैं।

एनजीओ में कौन-कौन से पद शामिल रहते हैं?

NGO में मुख्य रूप से अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव,सलाहकार और कार्यकर्ता जैसे पद शामिल रहते हैं।

NGO को फंड कौन देता है?

एनजीओ की फंडिंग के अलग-अलग तरीके होते हैं। यह निजी दान के द्वारा भी होता है। इसके अलावा सदस्यता शुल्क प्राप्त करवा कर भी एनजीओ की फंडिंग होती है, साथ ढेर सारी सामान्य सेवाएं बेचकर भी NGO अपनी फंडिंग करते हैं।

सलाह

इस आर्टिकल में हमने आपको आप कैसे एनजीओ में जॉब कर सकते हैं, के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में अगर आपकी भी रुचि है कि, आप एनजीओ में जॉब करें।

ऐसे में इस आर्टिकल की हेल्प आप ले सकते हैं और फिर आप एनजीओ में जॉब करने का डिसीजन बना सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको कुछ जानकारी यहां से जरूर मिली होगी, तो इसी प्रकार की टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।