पुलिस में जॉब कैसे पाएं? पुलिस की सैलरी, वैकेंसी जानें

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

 दोस्तों क्या आप पुलिस में जॉब करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज हम Police Me Job Kaise Paye के बारे में जानकारी देंगे। 

पुलिस पर जाने का सपना तो हर किसी का होता है। आपका भी पुलिस में जाने का जरूर सपना होगा। लेकिन police की नौकरी करने के लिए क्या करना होता है, इस बारे में जानकारी सभी लोगों को नहीं रहती है।

इस वजह से काफी लोग अपना कदम पीछे हटा लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल में आपको पुलिस में नौकरी पाने के बारे में ही जानकारी दी जाएगी। आपको इसके लिए इस आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ना होगा।

ये पढें –

> Airtel Me Job Kaise Paye 

> CID Officer Kaise Bane

Page Contents show

Police में नौकरी चाहिए?

पुलिस में जॉब कैसे पाएं

आपने इससे पहले और भी आर्टिकल इससे संबंधित पढ़ें होंगे। लेकिन यहां पर हम कोशिश करेंगे कि, आपको बेहतर जानकारी प्रोवाइड की जाए, जिससे कि आपको सही मार्गदर्शन मिल पाए। चलिए अब शुरू करते हैं।

पुलिस में नौकरी करने के लिए क्या एलिजिबिलिटी रखी गई है?

 पुलिस में जॉब करने के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आपको fulfill करनी होगी, जो नीचे बताई गई है।

  • आवेदक की पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल, जबकि पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए 20 से 25 साल की उम्र हो। 
  • आवेदक पुलिस कांस्टेबल तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन पास किया हो। 
  • कांस्टेबल पद प्राप्त करने के लिए आवेदक 12वीं पास हो।

इस बात का दें ध्यान: 

अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग आयु सीमा रखी गई है और इसमें OBC तथा Sc/St कैंडीडेट्स को छूट भी दी जाती है। ओबीसी कैंडीडेट्स 3 साल तथा Sc/St कैंडीडेट्स 5 साल की छूट प्राप्त करते हैं।

Police में नौकरी करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता रहेगी?

पुलिस में जॉब करने के लिए कुछ मुख्य डॉक्यूमेंट की आपको जरूरत रहेगी, जो नीचे बताई गई है। 

  • आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • एजुकेशन सर्टिफिकेट 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • एडमिट कार्ड

पुलिस में नौकरी पाने के लिए क्या स्किल आनी जरूरी है?

Police में नौकरी पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्किल आपके पास हो, आपको डेवलप करनी होगी, तो यह नीचे बताया गया है।

1. कम्युनिकेशन स्किल्स: कम्युनिकेशन स्किल्स कि यहां पर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगी। क्योंकि आपके यहां पर इसके बलबूते ही पुलिस की जॉब में आप अपनी respect रख पायेंगे। ऐसे में आपकी communication skills अच्छी होनी चाहिए।

2. Problem solving ability: देखिए जैसा कि पुलिस में आपको समस्याओं का समाधान करता रहता है, तो आपके पास प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी का होना बेहद जरूरी होगा।

3. फिजिकल फिटनेस: फिजिकल फिटनेस का भी पुलिस की जॉब में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान रहता है. अभी हम आपको बताएंगे कि, फिजिकल फिटनेस में क्या-क्या requirement रहेगी, तो आपको फिजिकल फिटनेस भी अपनी बेहतर रखनी होगी।

4. टीम man हो: देखिए जब भी पुलिस किसी कार्य को अंजाम देती है, तो वहां पर एक पुलिसकर्मी नहीं बल्कि पुलिस की टीम जाती है। ऐसे में कोई भी अगर पुलिस में जॉब करना चाह रहा है, तो उसके अंदर टीम मेन की एबिलिटी भी जरूरी हो।

5. इन्वेस्टिगेटिंग स्किल्स: पुलिस में ढेर सारे मामले आते रहते हैं और उन मामलों में आपको investigate करना रहता है, तो इन्वेस्टिगेटिंग स्किल भी आपके पास जरूरी हो।

ये भी पढें –

> पीडब्ल्यूडी ऑफिसर कैसे बने  

> Hotel में Job कैसे पाएं

पुलिस में सिलेक्शन प्रक्रिया क्या रहती है?

चलिए अब जान लेते हैं कि, पुलिस में सिलेक्शन प्रक्रिया क्या रहती है। इसके लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना रहता है। आवेदन करने के बाद आपकी लिखित परीक्षा होती है। इस परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 नंबर के होते हैं। 

इसमें negative marking भी रहती है तथा यह पेपर आपको 2 घंटे के अंदर कंप्लीट करना रहता है। इसके बाद आपका फिजिकल रहता है। फिजिकल में हम अभी विस्तार से बताएंगे कि, क्या-क्या आपको करना रहता है। 

फिजिकल अगर आप कंप्लीट कर लेते हैं, तो उसके बाद मेडिकल होता है। मेडिकल में आपको सभी तरह के टेस्ट देने होते हैं। अगर आप मेडिकल पास कर लेते हैं, तो फिर आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होते ही फिर कुछ समय पश्चात आपको training में भेज दिया जाता है।

पुलिस बनने के लिए फिजिकल रिक्वायरमेंट क्या है? पुलिस बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए?

इसके लिए आपको फिजिकल रिक्वायरमेंट भी कंप्लीट करनी होगी। इसके बारे में नीचे बताया गया है। सबसे पहले height की बात करें, तो यह जनरल तथा ओबीसी कैंडीडेट्स के लिए 165 सेंटीमीटर रखी गई है। 

जबकि Sc/St कैंडीडेट्स 160 cm के साथ फिजिकल में भाग ले सकते हैं। लड़कियों की हाइट यहां पर 155 cm रखी गई है। इसके अतिरिक्त चेस्ट की बात करें, तो जनरल तथा ओबीसी कैंडीडेट्स की chest बिना फुलाए और फुलाए 81 सेंटीमीटर और 86 सेंटीमीटर हो। जबकि Sc/St कैंडीडेट्स के लिए यह 79 सेंटीमीटर तथा 84 सेंटीमीटर रखी गई है।

पुलिस में नौकरी करने के लिए कैसे अप्लाई करें? 

Police में नौकरी करने के लिए आपको जैसा की पेपर देना होता है, तो अलग-अलग संगठन द्वारा पुलिस के पेपर आयोजित किए जाते हैं। आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट में जा सकते हैं। वहां पर जाने के बाद आपको फार्म के लिए अप्लाई करने को मिल जाएगा।

  • SSC GD Constable Exam
  • UPSC CAPF
  • State Police Constable Exams
  • SSC CPO Exam
  • UPSC CSE 
  • SPSC Exams

पुलिस की जॉब कैसे ढूंढे? 

पुलिस की जॉब ढूंढने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। आपको सिंपली जो भी हमने आपको ऊपर संगठन की लिस्ट दी है, आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

वहां पर आपको वैकेंसी के बारे में पता लग जाता है। इसके लावा आप जॉब वेबसाइट्स पर भी जा सकते हैं। वहां पर भी आपको इसके बारे में पता लग जाता है।

12वीं के बाद पुलिस में जॉब कैसे पाए?12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें

12वीं के बाद भी आप पुलिस में जॉब प्राप्त कर सकते हैं। आप इसके लिए कांस्टेबल पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष तक रखी गई है, साथ ही Sc/St कैंडीडेट्स और ओबीसी कैंडीडेट्स को इसमें 5 साल की छूट दी जाती है।

ग्रेजुएशन के बाद police officer कैसे बनें?

आप अगर ग्रेजुएट पास है और आप पुलिस अफसर बनना चाहते है, तो आप सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, एसपी, डीएसपी, एसपी इत्यादि पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस के फिजिकल टेस्ट में क्या रहता है?

पुलिस का जब आप फिजिकल टेस्ट देते हैं, तो उसमें आपको पहले रनिंग करनी होती है। इसमें लड़कों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है, तो महिलाओं को या लड़कियों को इसमें 14 मिनट का समय दिया जाता है और उन्हें 2.4 km दौड़ना रहता है। 

हालांकि यह state police के physical में दौड़ में अलग अलग हो सकता है। इसके बाद height, weight इत्यादि का माप लिया जाता है तथा इसके बाद हाई जंप और लॉन्ग जंप भी होती है।

पुलिस का मेडिकल पास होने के लिए क्या करना होगा?

Police में अगर मेडिकल में आप अगर पास होना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी आंखें 6/6 की रखनी होंगी। आपके दांत भी एकदम साफ हो, कान भी आपके सही हो और आपके पैर सपाट ना हो।

पुलिस की ट्रेनिंग के दौरान क्या होता है?

चलिए अब जानते हैं कि, अगर कोई अभ्यार्थी पुलिस की ट्रेनिंग में जाता है, तो वहां पर उसे क्या सिखाया जाता है।

पुलिस में किस स्थिति में क्या डिसीजन लेना है, यह training में सिखाया जाता है। इसके अलावा कैसे अनुशासन में रहते हैं, कैसे किसी case को सॉल्व करना है, या फिट कैसे रहना है, यह सिखाया जाता है।

पुलिस में सैलरी मिलती है?

अब जानते हैं कि, पुलिस में जॉब करने पर सैलरी क्या मिलती है, तो यह अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग हो सकती है। लेकिन अगर एक अनुमान के तौर पर बताया जाए, तो एक कांस्टेबल को शुरुआत में ₹25000 तक की सैलरी दी जाती है।

इसके अलावा सब इंस्पेक्टर की सैलरी ₹35000 से शुरू होती है, साथ ही DSP की सैलरी ₹55000 तक हो सकती है, तो SP की सैलरी ₹70000 से ऊपर हो सकती है।

पुलिस के पेपर का सिलेबस क्या होता है और इसकी तैयारी कैसे करें? Police banne ke liye konsa subject Lena padta hai

पुलिस का पेपर देने से पहले आपको उसकी सिलेबस का भी पता होना चाहिए, तो लिखित परीक्षा में किस सब्जेक्ट से पेपर आता है, उसकी बात करें, तो यहां पर General Hindi, general knowledge numerical ability और reasoning से पेपर आता है। 

अब बात करेंगे कि, तैयारी कैसे करें, तो देखिए जिस पोस्ट के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं, उस पोस्ट के लिए सिलेबस क्या है, यह आपको सबसे पहले पता कर लेना होगा और फिर उसके बाद आपको उसकी तैयारी करनी होगी।

Also Read-

> पोस्ट ऑफिस में Job कैसे पाए

> Block में Job कैसे पाए

> Personal Driver Job Contact Number   

> दुबई में नौकरी हेल्पर की नौकरी पाए

FAQ: ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल 

पुलिस की तैयारी के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

Police की तैयारी के लिए आपको सिंपली 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन करनी होती है और किसी भी सब्जेक्ट से आप ग्रेजुएशन करें, आप फिर पुलिस की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पुलिस की तैयारी के लिए क्या करें?

Police की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले किस पोस्ट के लिए आप अप्लाई करना चाह रहे हैं, उस पोस्ट को आप ध्यान रखें और उसी के अकॉर्डिंग आपको पढ़ाई करनी है।

क्या पुलिस की नौकरी अच्छी होती है?

जी हां, सैलरी के अनुसार देखा जाए, तो भी यह जॉब अच्छी होती है, वहीं यह एक respected job भी है।

क्या 12वीं के बाद भी पुलिस बना जा सकता है?

जी हां, 12वीं के बाद भी आप पुलिस की नौकरी कर सकते हैं। आप कांस्टेबल के पद के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

सलाह 

इस आर्टिकल में हमने आपको पुलिस में जॉब कैसे पाए के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में आप भी अगर पुलिस में जाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की आप हेल्प ले सकते हैं, साथ ही अपनी दोस्तों के साथ भी यह आर्टिकल आप शेयर करना ना भूलें।

उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।