सीआईडी में जॉब कैसे पाएं? CID ऑफिसर की पोस्ट, सैलरी जानें

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

क्या आप सीआईडी में जॉब पाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज हम आपको बताएंगे Cid Me Job Kaise Paye के बारे में जानकारी देंगे। 

देखिए आप सीआईडी से तो भली भांति अवगत होंगे और आप अपने बचपन में सीआईडी जरूर देखा होगा और हो सकता है कि, आप अभी भी सीआईडी देख रहे हो। 

सीआईडी देखते वक्त आपको जरूर ख्याल आ रहा होगा कि, हम भी CID में जॉब करें। ऐसे में आपका भी अगर CID में जॉब करने का सपना है, तब यह सपना आपका पूरा हो सकता है। 

जी हां, इसके लिए जरूरत होगी, तो इस आर्टिकल को आपको अच्छे से समझने की। इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> सिंगापुर में नौकरी कैसे मिलेगी 

> नासा में जॉब कैसे करें

Page Contents show

2024 में Cid में नौकरी कैसे मिलेगी?

सीआईडी में जॉब कैसे पाएं

आपको अगर लगता है कि, CID में आप जॉब कर सकते हैं, तब इस आर्टिकल को आपको अच्छे से समझना होगा और यहां पर हमारी कोशिश रहेगी कि, सीआईडी में नौकरी कैसे पाए, से संबंधित सभी सवालों के जवाब आपको दे दिए जाएं। चलिए अब शुरू करते हैं।

सीआईडी क्या है?

सीआईडी का पूरा नाम Criminal Investigation Department है। यह एक ऐसा डिपार्टमेंट होता है, जो किसी घटना के पीछे के रहस्य को जानता है और यह एजेंसी भारत के अधीन काम करती है। 

इसके कार्य गुप्त रूपों से अपराधिक मामले सुलझाना होता है। यह भी पुलिस का ही एक रूप है। लेकिन पुलिस जहां खुले तरीके से कोई भी काम करती है, तो सीआईडी गुप्त रूप से किसी भी कार्य को अंजाम देती है। 

अब बात करें कि, पुलिस और सीआईडी के कार्यों में क्या अंतर रहता है। ऐसे मामले, जो कि, बहुत संवेदनशील होते हैं, उन मामलों में पुलिस की जगह सीआईडी काम करती है।

सीआईडी का कार्य क्या होता है? 

CID का कार्य आपराधिक मामलों की जांच करना और अपराधियों को अपने हवाले करना होता है। इसके अतिरिक्त यह फ्रॉड और आपराधिक मामलों में सबूत इकट्ठा कर जांच करते हैं, साथ ही जो भी अपराधी यह पकड़ते हैं, उन्हें यह कोर्ट में पेश करते हैं।

सीआईडी मैं नौकरी करने के लिए क्या योग्यता है? 

CID में जॉब करने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए, चलिए जानते हैं।

  • आवेदक ने 12वीं पास की हो। 
  • आवेदक मिनिमम ग्रेजुएट पास हो। 
  • आवेदक भारतीय नागरिक हो। 
  • आवेदक की मिनिमम उम्र 20 साल हो और अधिकतम 27 साल हो।

सीआईडी में नौकरी करने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए?

सीआईडी में नौकरी करने के लिए आपको हमने बताया, आपको 12वीं पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आपके दसवीं में 55% से अधिक मार्क्स हो तथा 12वीं में 60% से अधिक मार्क्स हो, तब आप सीआईडी में किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त ऑफिसर लेवल की पोस्ट प्राप्त करने के लिए आपका ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होगा।

इस बात पर ध्यान दें: सीआईडी में महिलाएं और पुरुष दोनों नौकरी कर सकते हैं। इसके हमने बताया कि, आपको मिनिमम 12वीं पास होना जरूरी है। 

ऐसे में आप 12वीं पास और ग्रेजुएट दोनों है, तब आप बड़ी पोस्ट के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आपने ग्रेजुएशन में criminology पढ़ी है, तब यह आपके लिए बोनस प्वाइंट भी साबित हो सकता है। 

इसके अलावा में age में relaxation भी यहां पर मिल जाता है,जिसमें SC/ST कैंडीडेट्स को 5 साल, तो OBC category के candidates को 3 साल का रिलैक्सेशन मिल जाता है।

सीआईडी में जाने के लिए क्या स्किल होनी चाहिए? 

सीआईडी में अगर हम जाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी घटना के पीछे के रहस्य को जानने में दिलचस्पी होनी चाहिए, क्योंकि सीआईडी में यही काम रहता है।

आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी हो। आपका दिमाग भी इसके लिए तेज होना चाहिए। क्योंकि आपको यहां पर बहुत सोच समझकर कोई भी काम लेना होता है और आपका दिमाग भी एकदम साफ रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

 > 12 पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिल सकती है

> बिजली विभाग में नौकरी कैसे पाएं

सीआईडी में जॉब के लिए कैसे खोजें और अप्लाई करें? 

CID में आप कैसे जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं, चलिए जानते हैं।

आप को बता दें कि, आप दो तरीके से सीआईडी का एग्जाम दे सकते हैं। UPSC भी सीआईडी का एग्जाम कंडक्ट करवाती है और SSC भी सीआईडी का पेपर कंडक्ट करवाती है। 

ऐसे में आप अगर अप्लाई करना चाह रहे हैं, तो उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आप जा सकते हैं, जहां पर आपको पोस्ट के बारे में जानकारी मिल जाएगी और फिर आप अप्लाई कर पाएंगे।

Cid में जॉब सिलेक्शन की प्रक्रिया क्या है? 

चलिए अब जानते हैं कि, CID में जॉब के लिए क्या सिलेक्शन क्राइटेरिया है, यानी क्या प्रक्रिया है। 

इसमें सबसे पहले आपका एग्जाम होता है, जो 3 steps में होता है। पहले आपका written test होता है, फिर फिजिकल टेस्ट होता है, तब जाकर आपका इंटरव्यू होता है। आप written test क्लियर करते हैं, तो आपका फिजिकल टेस्ट होगा।

फिजिकल टेस्ट आप पास कर देते हैं, तो इंटरव्यू में आपको बुलाया जाएगा। इसके बाद एक cut-off list निकाली जाएगी, जिसके अंतर्गत आने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो जाएगा। 

बात करें कि, आप इसका एग्जाम कैसे दे सकते हैं, तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया। यूपीएससी और SSC द्वारा एग्जाम कंडक्ट करवाया जाता है, जिसमें आप भाग ले सकते हैं।

सीआईडी का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस क्या है? 

चलिए अब जानते हैं कि, सीआईडी का एग्जाम पैटर्न कैसा रहता है और इसमें किसी सिलेबस से क्वेश्चन आते हैं। दोस्तों आपका written exam दो भागों में रहता है। 

पहला part 1और दूसरा पार्ट 2। पार्ट 1, 200 मार्क्स का होता है, जिसमें 2 घंटे का टाइम आपको मिलता है। इसमें Genral awairness, Genral intelligence, Quantitative Aptitude और English comprehension से क्वेश्चन आते हैं। 

इसके बाद पार्ट 2 भी 400 मार्क्स का होता है, जिसमें numerical ability और English comprehension के क्वेश्चन आते हैं। इसकी टाइम लिमिट 4 घंटे की होती है। 

यदि देखा जाए, तो इसका सिलेबस General Awairness, General intelligence, quantitative aptitude और English comprehension इत्यादि रहता है।

सीआईडी में कौन-कौन से पोस्ट होते हैं? 

चलिए अब जानते हैं कि, सीआईडी में कौन-कौन सी पोस्ट के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इसके लिस्ट नीचे दी गई है।

  • Constable 
  • Sub inspector 
  • Inspector 
  • DSP 
  • SP DIG 
  • IPG
  • ADGP

सीआईडी में कोई भी पद प्राप्त करने के लिए कितनी बार अटेम्प्ट देना होता है?

आपको यह भी जानना चाहिए कि, आप अगर सीआईडी में ज्वाइन होना चाहते हैं, तो कितनी बार आप सीआईडी का पेपर दे सकते हैं। 

 जनरल कैटेगरी के लोग इसमें चार बार अटेम्प्ट कर सकते हैं, तो OBC कैंडीडेट्स को सात बार पेपर देने का मौका मिलता है, वही एससी, एसटी कैटेगरी के लिए यहां पर किसी भी प्रकार की लिमिट नहीं रखी गई है।

सीआईडी में जॉब करने के क्या फायदे हैं?

 CID में जॉब करने के अनेकों फायदे हैं, जो हमने नीचे बताए हैं।

1. महिलाएं और पुरुष दोनों काम कर सकते हैं: सीआईडी में जॉब प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की लिमिटेशन नहीं रखी गई है। लिमिटेशन यानी कि , महिला या पुरुष दोनों CID में जॉब कर सकते हैं।

2. गुप्त रूप से करते हैं काम: हमने आपको बताया कि, आप यहां पर गुप्त रूप से काम करते हैं। ऐसे में यह भी आपके लिए एक फायदा हो सकता है।

3. सैलरी अच्छी मिलती है: सीआईडी में जैसा कि आपको अपराधिक मामलों को सुलझाना होता है, तो वहां पर आपको सैलरी भी अच्छी मिल जाती है, साथ ही आपका प्रमोशन भी हो जाता है।

Also Read-

> हेल्पर जॉब इन दुबई

> पोस्ट ऑफिस में Job कैसे पाए 

> गूगल में करियर कैसे बनाएं

> Online Job Kaise Dhundhe

FAQ: सीआईडी में जॉब कैसे पाएं से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल 

सीआईडी में भर्ती होने के लिए क्या करना पड़ता है?

सीआईडी में भर्ती होने के लिए आपको सबसे पहले अपनी क्वालीफिकेशन क्राइटेरिया को कंप्लीट करना होता है, फिर आपको फॉर्म भरना होता है। इसके बाद आपका एग्जाम होता है। एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के बाद आपका इंटरव्यू होता है।

मैं सीआईडी में कैसे जाऊं?

सीआईडी में जाने के लिए आप एक तो पढ़ाई में अच्छे हों तथा आपकी शारीरिक दक्षता भी अच्छी हो, तब आप सीआईडी में जा सकते हैं।

क्या मैं 12वीं के बाद भी सीआईडी में जॉब कर सकता हूं?

जी हां, 12वीं पास होने के बाद भी आप CID में जॉब कर सकते हैं। आप सिर्फ ऑफिसर लेवल की जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं, जब आप 12वीं पास होने के बाद जॉब करना चाह रहे हैं।

सीआईडी का काम क्या रहता है?

सीआईडी का काम गुप्त रूप से आपराधिक मामलों को सुलझाना, फ्रॉड मामलों के लिए सबूत इकट्ठा करना तथा अपराधियों को पकड़ना इत्यादि रहता है।

सलाह

इस आर्टिकल में हमने आपको CID में जॉब कैसे पाए, से संबंधित जानकारी दी है। ऐसे में आपका भी अगर दिलचस्पी आपराधिक मामलों को सुलझाने में है, तो आप जरूर सीआईडी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अपने दोस्तों को भी इस आर्टिकल को आप शेयर करें।

 उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।