विदेश में जॉब कैसे पाए? विदेश जाने के लिए क्या करें

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 3 May 2024 by Abhishek Gupta

Videsh Me Job Kaise Paye? क्या आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, विदेश में जॉब कैसे पाए? फॉरेन में नौकरी पाने के लिए क्या कर सकते हैं और इसके लिए क्या प्रोसीजर है।

फॉरेन में जॉब करना लगभग हर किसी का सपना होता है। लेकिन सभी के सपने साकार नहीं हो पाते हैं। इसके पीछे ढेर सारे कारण हो सकते हैं।

ढेर सारे लोगों का यह मानना होता है कि, अगर वे विदेश में नौकरी करेंगे, तो वह अपने देश से ज्यादा पैसा कमा सकेंगे। हालांकि यह सफल भी होता है और असफल भी हो जाता है।

How to get job abroad in Hindi? हम इसके बारे में भी आपके साथ चर्चा करेंगे। लेकिन यहां पर हम आपको यह बताएंगे कि, आप विदेश में नौकरी करने के लिए क्या कर सकते हैं और किन बातों का आपको ध्यान रखना होगा।

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> Private Bank me job kaise paye

> रेलवे में नौकरी कैसे पाएं

Page Contents show

विदेश में नौकरी कैसे पाए? फॉरेन में जॉब करने के लिए क्या प्रोसीजर है?

विदेश में जॉब कैसे पाए. फॉरेन में जॉब करने के लिए क्या प्रोसीजर है

विदेश में नौकरी करने के लिए कुछ लोगों को लगता होगा कि यह बहुत हार्ड है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके लिए जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है।

यहां पर हम कोशिश करेंगे कि, आपको विदेश में नौकरी करने के लिए क्या करना होता है, संपूर्ण जानकारी दें, जिससे कि आपको डाउट ना रहे और आप पूरी तरह से स्पष्ट हो सके। चलिए अब शुरू करते हैं।

विदेश में इसलिए लोग पसंद करते हैं जॉब करना


विदेश में जॉब करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। जॉब करने के लिए किसी भी हद से गुजरना जरूरी होता है। क्योंकि जॉब ही एक ऐसी चीज है जो हमारे भविष्य को secure करती है।

फॉरेन में जॉब करने के पीछे ढेर सारे कारण हैं। पहला तो यह कि विदेश में बहुत पैसा है। लेकिन सभी देशों में ऐसा नहीं है।

जैसे अगर आप दुबई में नौकरी करेंगे, तो आप वहां पर भारत से ज्यादा पैसे कमा सकेंगे। लेकिन अगर आप किसी ऐसी कंट्री में जाते हैं, जहां पर बहुत कम लोग जॉब करना पसंद करते हैं, तो वहां पर आप ज्यादा पैसा नहीं कमा पाएंगे। इसके अलावा और भी सुविधाएं मिल जाती हैं।

Videsh Me Job Kaise Paye जानने के लिए जरूरी स्टेप्स


1. कंट्री करे सिलेक्ट: यह पहला बिंदु है और यह बहुत ही मुख्य पॉइंट है कि, आपको सबसे पहले कंट्री सेलेक्ट करनी होगी, जिस कंट्री में आप जॉब करना चाहते हैं

अगर country आप सिलेक्ट करना चाह रहे हैं, तो आप google के माध्यम से कंट्री के बारे में जान सकते हैं। आपको वहां पर देखना होगा कि, वहां का weather क्या है, वहां का क्लाइमेट क्या है, वहां का सिस्टम क्या है, साथ ही वहां पर जॉब के scope क्या है।

2. क्वालिफिकेशन देखें: अब जब आप किसी कंट्री को जॉब करने के लिए सिलेक्ट कर देते हैं, तो अब आपको यह देखना है कि, आप अगर उस कंट्री में जॉब करने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास क्या qualification होनी चाहिए।

हालांकि ढेर सारे लोग बिना किसी क्वालिफिकेशन के भी विदेश में नौकरी करते हैं। इससे हम यह कह सकते हैं कि, आपके पास क्या क्वालिफिकेशन है, यह defined नहीं है।

जैसे सारे labours लोग विदेशों में बिना किसी qualification के बाहर को जॉब करते हैं। इसके अलावा आपके पास इंग्लिश का ज्ञान हो, यह भी आपको ध्यान रखना है।

ऐसा इसलिए विदेशों में ज्यादातर देशों में इंग्लिश में ही communication किया जाता है। इसके लिए आप इंग्लिश स्पीकिंग करना सीख सकते हैं।

3. कंपनी ढूंढे: आपको किस कंपनी के अंदर काम करना है, या किस कंपनी को आप ज्वाइन करना चाहते हैं, यह भी आपको फाइंड करना होगा।

कंपनी भी आप ढेर सारे sources से फाइंड कर सकते हैं। जब जब एक बार आप कंपनी find out कर लेते हैं, इसके बाद आपको उस कंपनी को ज्वाइन करने के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए, यह भी आपको देख लेना होगा।

ये भी पढ़ें –

> SBI me private job kaise paye

> B.A. पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी

भारतीयों के लिए विदेश में नौकरी कैसे पाएं?


4. प्राप्त कर लें experience: फॉरेन में जॉब करने के लिए एक्सपीरियंस भी बहुत मायने रखता है। आप भारत में पहले जॉब का 1-2 साल एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

एक्सपीरियंस लेने के बाद जब आप फिर विदेश में नौकरी करेंगे, तो फिर आपको जॉब करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी

आप आसानी से किसी भी प्रकार की जॉब कर सकते हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आप एक्सपीरियंस ले लें। आप किसी भी कंपनी को ज्वाइन कर सकते हैं और वहां पर आप कुछ time काम कर सकते हैं।

5. Language सीख लें: जिस देश में आप नौकरी करने जा रहे हैं, उस देश में कौन सी लैंग्वेज बोली जाती है, उस लैंग्वेज को आपको सीख लेना होगा। लेकिन आपको अलग-अलग प्रकार की लैंग्वेज नहीं सीखनी होंगी।

अगर आप इंग्लिश ही सीख लेते हैं, तब यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो जाएगा। इंग्लिश एक ऐसी लैंग्वेज है, जो कि worldwide लैंग्वेज है और इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है।

6. खर्चे का लगाएं अनुमान: विदेश में जाने में कितना खर्चा होगा, इसका भी आपको अनुमान लगाना है। बड़े-बड़े देशों में जाने के लिए आपके लाखों रुपए खर्च हो सकते हैं और कुछ ऐसी कंट्रीज में भी आप जा सकते हैं, जहां पर कम पैसे में आप पहुंच सके।

इसके लिए आप job consultancy की हेल्प ले सकते हैं। वहां पर आपको इसके बारे में कुछ न कुछ जानकारी जरूर मिल जाएगी।

विदेश में नौकरी पाने के लिए इन चीजों को करना है जरुरी


7. Salary के बारे में जान लें: नौकरी चाहे कोई भी हो चाहे, आप नौकरी विदेश में करें या चाहे अपने देश में करें, सैलरी का बहुत महत्व रहता है।

ऐसे में आप जिस भी कंपनी को आप जॉइन कर रहे हैं, या ज्वाइन करेंगे उस कंपनी में क्या सैलरी है,यह आपको पहले जान लेना होगा।

आप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में इसके लिए विजिट करना पड़ सकता है, जहां पर आप अपना रिज्यूम अपलोड करते हैं।

वहां पर हो सकता है कि, आप को सैलरी के बारे में भी कुछ insights पता चल जाए। इसलिए सैलरी के बारे में भी आपको ध्यान रखता होगा।

8. Document ready करें: विदेश में जाने के लिए आपको mainly दो डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी पहला पासपोर्ट और दूसरा वीजा। पासपोर्ट आप कहीं से भी बनवा सकते हैं। आप CSC centre से पासपोर्ट अपना बनवा सकते हैं।

वीजा के लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। आप किसी जॉब कंसलटेंसी से भी वीजा बना सकते हैं।

वहां पर आपको वीजा बनाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। बस इसके लिए जरूरत है, तो आप को सबसे बेस्ट जॉब कंसलटेंसी ढूंढने की।

कई जॉब कंसलटेंसी ऐसी भी होती है, जहां पर आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और scam सकता है। इससे बचने के लिए आपको अच्छी से अच्छी कंसल्टेंसी फाइंड करनी होगी।

विदेश में नौकरी पाने के लिए Vacancy कैसे ढूंढे?


अब जब आपके पास डॉक्यूमेंट कंप्लीट हो जाते हैं और आप पूरा सर्च कर लेते हैं। इसके बाद आवश्यकता पड़ती है वैकेंसी ढूंढने की। बिना वैकेंसी फाइंड आउट किए आप नौकरी नहीं कर पाएंगे। चलिए जानते हैं कि, किस प्रकार से आप वैकेंसी ढूंढ सकते हैं।

1. ऑनलाइन जॉब वेबसाइट द्वारा


ऑनलाइन वेबसाइट भी आपके लिए हेल्पफुल हो सकती है ढेर सारी ऐसी websites है, जहां पर abroad में वैकेंसी के लिए बता दिया जाता है।

इसके लिए आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं। वहां पर आपको websites मिल जाएंगी और आप किसी अच्छी वेबसाइट से अपडेटेड रह सकते हैं।

2. LinkedIn द्वारा: Videsh Me Job Paye


वैकेंसी फाइंड करने के लिए यह बहुत बढ़िया प्लेटफार्म आपके लिए हो सकता है। यह एक एप्लीकेशन है, जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।

इसके बाद आपको वहां पर जो भी कोर्स आपने किया है वह एंटर करना होता है. फिर आपको जहां कहीं भी वैकेंसी होती है, उस बारे में पोस्ट देखने को मिल जाती है।

आप पोस्ट के द्वारा जिसने भी वह पोस्ट की है, उस से कनेक्ट कर सकते हैं। इस प्रकार से भी आप वैकेंसी find कर सकते हैं।

3. रोजगार मेलों के द्वारा


आपने रोजगार मेले का नाम तो जरूर सुना होगा। भारत में रोजगार मेला कहीं ना कहीं जगह लगता है और इन मेलों में अंतरराष्ट्रीय नियोक्ता भी कभी-कभी शामिल हो जाते हैं।

वहां से भी आप वैकेंसी के बारे में पता कर सकते हैं। आपको बता दें कि, रोजगार मेला या तो केंद्र सरकार आयोजित करती है, या फिर राज्य सरकार या कोई NGO इस तरह के मेले आयोजित करवाते हैं।

रोजगार मेलों में भी देखा गया है कि, बहुत लोगों के साथ धोखाधड़ी होती है। ऐसे में आपको इससे बचना है। रोजगार मेले में जो भी participate करते हैं, उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। ऐसे में आप से अगर शुल्क लिया जा रहा है, तो आप इसकी जांच पड़ताल कर ले।

4. कंपनी के करियर पेज से Videsh Me Job Kaise Paye


कंपनी चाहे कोई भी हो चाहे वह देशी हो, या चाहे विदेशी हो, सभी की ऑनलाइन वेबसाइट होती है और उनके वेबसाइट में करियर का भी एक पेज अवश्य दिया रहता है, जहां पर आपको वैकेंसी के बारे में पता लग जाता है।

आप वहां से फिर जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ डिटेल fill करनी होगी। और अपना रिज्यूम आपको वहां पर पेश करना होगा, या कहें कि अपलोड करना होगा।

5. कंपनी ट्रान्सफर के माध्यम से फॉरेन में जॉब करें


ढेर सारी ऐसी कंपनियां भी होती है, जब उनका ट्रांसफर होता है, तो वह अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर करवाते हैं।

ऐसे में आप अगर किसी ऐसी कंपनी में जॉब करते हैं, जो अपना विदेश ट्रांसफर करा रही है, तब ऐसे में आपके लिए विदेश में नौकरी करना बहुत आसान हो जाएगा। आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी की इसके लिए हेल्प ले सकते हैं।

इन चुनौतियों से गुजरने के लिए रहना होगा को तैयार


जैसा कि आप विदेश में नौकरी करेंगे, ऐसे में ढेर सारी चुनौतियां आपके सामने आएगी जिन चुनौतियों को आप को पार करना होगा। चलिए बारी-बारी से जानते हैं कि, आपके सामने क्या-क्या ऐसी चुनौतियां सकती है।

1. अलग टाइम zone में काम करना होगा: विदेश में भारत से अलग टाइम जोन होता है। जैसे भारत में रात के समय किसी देश में सुबह होती है, किसी देश में दिन होती है। ऐसे में आपको अलग टाइम जोन में काम करने के लिए तैयार रहना होगा।

2. अलग तरीके से हो सकता है इंटरव्यू: आप किसी ऐसी कंपनी को अगर ज्वाइन कर रहे है, जहां पर अलग तरीके से आपका इंतजार किया जाता है, तब भी आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।

ढेर सारी कंपनियां वीडियो कॉल, वॉइस चैट इत्यादि के द्वारा इंटरव्यू लेती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि, आपको इसके लिए रेगुलर प्रैक्टिस करनी है।

विदेश में जॉब करने के फायदे


अब जब आप फॉरेन में जॉब करने के बारे में सोच रहे है, तो ऐसे में यह भी जरूरी बन जाता है कि, विदेश में नौकरी करने के क्या फायदे हैं। चलिए बारी-बारी से हम जानते हैं।

1. अलग-अलग culture को जानने का मौका मिलेगा: आप किसी भी देश में नौकरी करने जा रहे हैं, उस देश का कल्चर क्या है,यानी रहन सहन कैसा है, यह आपको पता चल जाता है।

इसके अतिरिक्त उस particular देश की संस्कृति के बारे में भी आपको बहुत कुछ जानने को मिल जाता है। ऐसे में आप यह फाइंड आउट कर सकते हैं कि, किस देश की संस्कृति अच्छी है।

2. विदेशी बाजार का भी होगा ज्ञान: विदेशी बाजार का भी आपको ज्ञान हो सकता है। अब यहां पर आपको यह लग रहा होगा कि, हमें विदेश में जॉब करके विदेशी बाजार का जो ज्ञान कैसे होगा।

आपको बता दें कि, हर देश में अलग अलग तरीके से व्यापार किया जाता है और इसी के बलबूते आप विदेशी बाजार के बारे में जान सकते हैं।

3. अलग-अलग लैंग्वेजेस सीख सकते हैं: आप विदेश में नौकरी कर के अलग-अलग लैंग्वेजेस भी सीख सकते हैं। जैसा कि आप हिंदी और इंग्लिश पहले से ही जानते होंगे, तो उस देश की लोकल लैंग्वेज भी आप आसानी से जान सकेंगे।

इससे आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल को और भी बेहतर कर पाएंगे।

Also Read –

> जिओ कंपनी में जॉब कैसे मिलेगा

> Meesho me job kaise paye

> Railway mein naukri kaise paye

> 12वीं के बाद हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरी

FAQ: Videsh Me Job kaise Paye से जुड़े कुछ सवाल

विदेश में नौकरी पाने के लिए क्या करें?

विदेश में नौकरी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको 12th पास या फिर ग्रेजुएशन कंप्लीट करना होगा। उसके बाद आप विदेश में नौकरी पाने के एप्लीकेबल हो सकते हैं।

जॉब के लिए कौन सा देश अच्छा है?

इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आपको किस देश में नौकरी करनी है, खुद ही खोजना होगा। क्योंकि अलग-अलग लोगों के अलग-अलग interest होते हैं।

कितनी उम्र से हम विदेश में काम कर सकते हैं?

आपकी उम्र 18 साल से अधिक है या 20 साल से अधिक है, तब आप विदेश में आसानी से काम कर सकते हैं।

क्या विदेश में नौकरी करने के लिए इंग्लिश आना जरूरी है?

जी हां, इंग्लिश आना बहुत ही महत्वपूर्ण है ।क्योंकि ज्यादातर देशों में इंग्लिश भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कम्युनिकेशन स्किल में खुद को निपुण बनाने के लिए आपको इंग्लिश का आना जरूरी है।

सलाह:


इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि, आप किस प्रकार से विदेश में नौकरी कर सकते हैं, और इसके लिए आपको क्या प्रोसीजर अपनाना है। हमें लगता है कि, आपको इसके लिए पर्याप्त जानकारी मिल चुकी है।

लेकिन फिर भी आपके मन में अगर किसी भी प्रकार का डाउट है, तब आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक्स के लिए हमारे साथ बने रहे।